खल्लारी

खल्लारी:पेड़ से टकराई वाहन

खल्लारी @ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत दिनांक 28.01.2025 के प्रात: 08.00 बजे जरिये डायल 112 के ग्राम हाड़ाबंद NH 353 के पास वाहन दुर्घटना के संबंध में सूचना मिलने पर हमराह चालक आर0 778 मय शासकीय वाहन के मौके पर रवाना होकर सूचना की तस्दीक किया कि वाहन पीकप क्रमांक CG 11 BF 7987 का चालक संदीप कुमार वर्मा पिता सुरेन्द्र वर्मा उम्र 34 साल साकिन वार्ड नं0 04 भाठापारा पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग द्वारा अपने वाहन में 02 रास मवेशी(भैंस-भैंसी) को खरीद बिक्री पश्चात परिवहन करते रायपुर की ओर से बागबाहरा की ओर आते समय वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते घटना स्थल पर अनियंत्रित कर सड़क किनारे स्थित पेड़ को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे जन धन की हानि नही हुई वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी हेड लाईट आधा काला रंग से नही पुता है कि आरोपी से मौके पर ड्रायविंग लायसेंस, वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस देने पर पेश नही कर पाया तथा मवेशी परिवहन के संबंध में परमिट प्रस्तुत नही कर पाया  पुलिस ने106-MOT, 112-MOT, 130-MOT, 130(3)-MOT, 177-MOT, 66/192-LCG, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!