सरायपाली
सरायपाली:क्रिकेट के रोमांच से गूंजा चकरदा, टेनिस बॉल प्रतियोगिता शुरू

सरायपाली। प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को ग्राम चकरदा में चैलेंजर्स क्रिकेट क्लब चकरदा द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन गांव के ईडन गार्डन मैदान में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर तुलाराम, मयाराम, जोईधा, राजेन्द्र पटेल, कमलेश पटेल, डिग्री पटेल, गोवर्धन, अशोक पटेल, संता पटेल, अजान खान, चैन सिंह सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
AD#1































