बसना
बसना:घरेलू विवाद में बहू और बेटे ने बुजुर्ग पिता को पीटा, बर्तन और डंडे से किया हमला

बसना। ग्राम अंकोरी में घरेलू विवाद को लेकर परिवार में मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे घरेलू बात को लेकर बहू ममता बाघ अपनी सास भाग्येवती बाघ के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर रही थी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग ससुर के साथ भी बहू ने बर्तन से दाहिने हाथ पर हमला कर दिया।
इसी बीच उनका बेटा भी मौके पर पहुंच गया और बुजुर्ग पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा डंडे से मारपीट की। मारपीट में बुजुर्ग के दाहिने हाथ की कलाई के पास चोट आई और वे जमीन पर गिर पड़े। घटना के दौरान पहुंची उनकी बहन सफीरा बाघ ने उन्हें उठाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
AD#1






























