सारंगढ

बच्ची को नहलाने की बात पर ससुराल में बवाल, पति-सास-ससुर ने महिला को पीटा

सारंगढ। रानीसागर में बच्ची को नहलाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की सुबह उसकी सास कमलादेवी केशरवानी उसकी बच्ची मोनीका को नहला रही थी। बच्ची को सर्दी-बुखार होने के कारण महिला ने उसे नहलाने पर आपत्ति जताई थी।
इसी बात को लेकर रात करीब 8:30 बजे विवाद हो गया। आरोप है कि सास कमलादेवी केशरवानी, ससुर चितरंजन केशरवानी और पति अमित केशरवानी ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्के और डंडे से मारपीट की। घटना में महिला के बाएं हाथ की भुजा और हथेली में चोट आई तथा खून निकलने लगा।
पीड़िता ने घटना की जानकारी रेखा केशरवानी को देने के बाद पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!