सारंगढ

शराब के नशे में बेटे ने माता-पिता को पीटा जानिए क्या है मामला

 

सारंगढ़। जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े गन्तुली में शराब के नशे में एक बेटे द्वारा अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता श्यामसुंदर चन्द्रा (61 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुत्र भुनेश्वर चन्द्रा के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 23 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच की है। आरोप है कि भुनेश्वर चन्द्रा शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने बच्चे को पटाखे फोड़ने नहीं देने की बात को लेकर अपने पिता श्यामसुंदर चन्द्रा और मां सेतबाई चन्द्रा से विवाद करने लगा। इस दौरान उसने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में रखे डंडे तथा टांगी के बेंट से दोनों के साथ मारपीट की।

मारपीट में पिता के सिर और माथे तथा मां की पीठ एवं जांघ में चोटें आने की बात शिकायत में कही गई है। घटना के बाद पीड़ित पिता ने 24 अक्टूबर को कोसीर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी भुनेश्वर चन्द्रा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!