सारंगढ

सरकारी शराब दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी जानिए डिटेल्स

 

सारंगढ़। सारंगढ़ स्थित सरकारी शराब दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी अजित सिंह सिदार निवासी ग्राम कोतरी की शिकायत पर सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोतरी निवासी अजित सिंह सिदार 19 अक्टूबर 2026 को अपने दोस्त नरेंद्र निषाद के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG13Z 6401 से घरजरा जाने के लिए निकले थे। रात करीब 7:40 बजे दोनों सारंगढ़ स्थित सरकारी शराब दुकान के सामने पहुंचे और मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर दुकान चले गए। करीब 8 बजे वापस लौटे तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।

प्रार्थी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद 24 अक्टूबर 2026 को सिटी कोतवाली सारंगढ़ पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स कंपनी की है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। वाहन प्रार्थी के बड़े भाई दिलीप सिंह सिदार के नाम पर पंजीकृत है।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!