सारंगढ

सारंगढ़ :सड़क किनारे मिला शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

सारंगढ़। शहर के कुटेला वार्ड क्रमांक 01 में शुक्रवार रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावर द्वारा हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुटेला वार्ड क्रमांक 01 निवासी लुकेश्वर केशरवानी (50 वर्ष) का शव शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे श्यामलाल निराला के घर के पास मुख्य सड़क किनारे खून से लथपथ अवस्था में मिला। वार्ड पार्षद कमलकांत निराला को मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर मृतक का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास खून से सना पत्थर और डंडा भी बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर और डंडे से बार-बार वार कर लुकेश्वर केशरवानी की हत्या की है।
सूचना मिलने पर थाना सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!