छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार, कांति राजवाड़े के परिवार में आया सकारात्मक बदलाव

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ग्राम पीढ़ा की निवासी कांति राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और परिवार के खान-पान की बेहतर व्यवस्था के लिए कर रही हैं।
कांति राजवाड़े के अनुसार पहले सीमित आय के कारण परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करना कठिन था, लेकिन अब योजना से नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि से बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और घरेलू जरूरतों का बेहतर प्रबंधन करने में मदद मिल रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य और परिवार के जीवन स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाओं को परिवार के कल्याण से जुड़े निर्णय लेने में भी आत्मविश्वास और स्वतंत्रता मिल रही है।
कांति राजवाड़े ने योजना के लिए Vishnu Deo Sai एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं और उनके परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!