बसना

बसना में 22 अक्टूबर को उपलब्ध रहेंगी पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नादिया मुदिन

बसना, महासमुंद। क्षेत्र के लोगों को पेट एवं आंत संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए अब विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा बसना में ही मिलेगी। अग्रवाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अंतर्गत अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नादिया मुदिन मरीजों को परामर्श देंगी। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

डॉ. नादिया मुदिन ने एमबीबीएस की पढ़ाई जेआईपीएमईआर से की है। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से इंटरनल मेडिसिन में एमडी तथा एसएमएस जयपुर से इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी में डीएम की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें 11 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

इस दौरान पेट से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे। इनमें खाना न पचना, भोजन के तुरंत बाद दस्त होना, एसिडिटी, पेट में जलन एवं दर्द, पेट में घाव, कब्ज, बार-बार दस्त होना, पेट में गैस तथा बार-बार उल्टी होने जैसी समस्याएं शामिल हैं। इसके अलावा लिवर में चर्बी जमना (फैटी लिवर), पीलिया, लिवर खराब होना, रक्त में एंजाइम बढ़ना, पैंक्रियाज में सूजन, पेट में पानी भरना, पित्त की नली में पथरी तथा यकृत संबंधी समस्याओं का भी परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के लिए एंडोस्कोपी जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जांच के लिए आने वाले मरीजों को खाली पेट आने की सलाह दी गई है।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

संपर्क नंबर: 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!