सरायपाली

सरायपाली:नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा मंच यहां…आज भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता

सरायपाली। शारदीय नवरात्रि 2026 के अवसर पर ग्राम कुटेला में 20 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे से भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां की गई हैं। इसमें समूह, युगल और एकल वर्ग के प्रतिभागी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समूह वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 7,000 रुपये रखा गया है। इसी तरह युगल वर्ग में प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एकल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 3,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 2,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। कार्यक्रम ग्राम कुटेला, पोस्ट कुटेला, तहसील सरायपाली, जिला महासमुंद में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9826199101, 9752013038 एवं 9977647439 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!