सरायपाली

सरायपाली: हेमंत कुमार खटकर को पीएचडी

सरायपाली समाज सेवक व शिक्षक डॉ. हेमंत कुमार खटकर को शिक्षा शास्त्र के माध्यम से विभाग के एचओडी डॉ संजीत कुमार साहू शोध निर्देशक डॉ. रेखा नरेंद्र जीभकाटे के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों में शैक्षिक उपलब्धि, अध्ययन आदतों एवं उनके व्यक्तित्व प्रकार के परिप्रेक्ष्य में अध्ययन विषय पर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया है। डॉ खटकर ने एक सक्रिय समाज सेवक, लेखक, कलाकार एवं पेशे से शिक्षक के रूप में अपनी लगन, मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही वे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप में शामिल होकर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल विश्व भूषण हरिश्चंद्र, डॉ के सारस्वत चांसलर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली एवं सचिव डीआरडीओ सच्चिदानंद शुक्ला, वाइस चांसलर रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर, प्रोफेसर यू एस मिश्रा चेयरमेन निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग छत्तीसगढ़ प्रोफेसर जे एस राजपूत चेयरमेन एन सी आई टी एवं डायरेक्टर एन सी आर टी एवं बॉलीवुड कलाकार व लेखक आशुतोष राणा के आतिथ्य में उन्हें डॉयरेक्ट की उपाधि प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, साहित्यकारों, सामाजिक लोगों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!