सरायपाली :बरडीह को मिला सम्मान पत्र

सरायपाली। जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विगत 23 वर्षों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने एवं पूर्णतः नशामुक्त समाज निर्माण हेतु कृत संकल्पित आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह द्वारा सरायपाली अनुभाग अंतर्गत नशा उन्मूलन कार्यक्रम, पूर्ण शराबबंदी महाअभियान तथा नशामुक्ति रैली के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया जाता है। समिति द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर नशामुक्ति का विशाल कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जाता है। जिसके चलते हजारों परिवार नशा त्यागकर शांति से जीवन यापन कर रहे हैं। जिला प्रशासन जिला महासमुन्द्र छत्तीसगढ़ द्वारा समिति के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा गांधी आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। समिति की ओर से प्रमुख रूप से अध्यक्ष चंद्रहास प्रधान, सरपंच ग्राम पंचायत बरडीह दुष्कल प्रधान, सभापति कोलता समाज शाखा सभा गिधली गौतम गढ़तीय, तरुण गड़तिया, सुमंत प्रधान, उप सरपंच ग्राम पंचायत बरडीह प्रफुल्ल सराफ, संयोजक गांधी आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह दुखनाशन प्रधान ने गृह मंत्री के हाथों सम्मान पत्र प्राप्त किया।


























