सरायपाली

सरायपाली के अटल आवास में रहने के लिए कतरा रहे लोग

सरायपाली (काकाखबरीलाल ).सरायपाली के भंवरपुर रोड स्थित अटल आवास असामाजिक तत्वों का डेरा बना हुआ है.   शासन द्वारा गरीब तबकों के लिए बनाया गया अटल आवास में लोग रहने में  लोग कतरा रहे हैं.  चूकि रोड किनारे होने के कारण  आये दिन  सामानों की चोरी  और तोड़फोड़ की घटना में बढोत्तरी हो रही है.  शासन द्वारा करीबन 100  मकान बनाया गया है जिसमें अधिकांश मकान खाली पड़े हुए हैं. वही अटल आवास में लगे अधिकांश  खबे  में लगे लाईट भी खराब हो चुका है जिससे परिणामस्वरूप अधिकांश भाग अधेरा में डुबा रहता है जिससे अवैध कार्य करने वाले लोगों के हौसले बुलंद है.   जिससे रात में असमाजिक तत्वो का जमावड़ा रहता है. जिससे अटल आवास के रहवासियों में हमेशा डर का महौल बना रहता है.    वही अटल आवास के गलियों से होते हुए मदिरा प्रेमी शराब दुकान शराब लेने पहुंचते है जिससे रहवासियों में भय का महौल बना रहता है.  प्रशासन द्वारा खराब हो चुके लाईटों की मरम्मत की सख्त आवश्यकता है, वही रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग की भी काफी आवश्यकता है जिससे अटल आवास में रहने वाले लोग भय मुक्त होकर यहाँ रह सके.  अब देखना होगा कि  प्रशासन इस दिशा में क्या कुछ कदम उठा पाती है या नहीं यह आने वाले समय में ही पता चल पायेगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!