सरायपाली

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी सुविधा अब प्रतिदिन उपलब्ध, पाचन तंत्र रोगों की जांच होगी आसान

सरायपाली। पाचन तंत्र से संबंधित गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा (सरायपाली) में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अनुभवी विशेषज्ञों एवं आधुनिक मशीनों की सहायता से मरीजों की जांच की जा रही है, जिससे रोगों का शीघ्र एवं सटीक निदान संभव हो रहा है।
अस्पताल के जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे. पी. बर्मन ने बताया कि एंडोस्कोपी के माध्यम से भोजन नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से की जांच की जाती है, जबकि कोलोनोस्कोपी द्वारा बड़ी आंत (कोलन) और मलाशय (रेक्टम) की विस्तृत जांच की जाती है। इन जांचों से पाचन तंत्र संबंधी कई गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय से पेट दर्द या पेट में भारीपन, बार-बार एसिडिटी, गैस या सीने में जलन, निगलने में कठिनाई, लगातार कब्ज या बार-बार दस्त, मल में खून आना, अचानक वजन कम होना, एनीमिया के कारण का पता नहीं चलना तथा परिवार में आंतों के कैंसर का इतिहास होने पर एंडोस्कोपी या कोलोनोस्कोपी जांच कराने की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोलोरेक्टल कैंसर की स्क्रीनिंग कराने की भी सलाह दी जाती है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं त्वरित रिपोर्ट सुविधा के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली से संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!