सरायपाली

सरायपाली:निजी स्कूल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, आभास अग्रवाल बने अध्यक्ष

सरायपाली। निजी स्कूल संघ सरायपाली की एक आवश्यक बैठक दिनांक 27 जून 2026 को श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल, सरायपाली में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निजी स्कूल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों (सत्र 2026-27 एवं 2027-28) के लिए किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री आभास अग्रवाल (प्रतिभा पब्लिक स्कूल, सरायपाली) को अध्यक्ष, श्रीमती मंजूलता पटेल (के.पी.आई. स्कूल, चट्टीगिरोला) को उपाध्यक्ष, श्री बृजलाल जायसवाल (शारदा विद्या मंदिर, मोहदा) को सचिव तथा श्री प्रदीप बारीक (शारदा पब्लिक स्कूल, सरायपाली) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री आभास अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे निजी स्कूल संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों के सहयोग से शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में संरक्षक श्री अमृतलाल पटेल (कान्हा पब्लिक स्कूल, सरायपाली), पूर्व अध्यक्ष श्री संजय सतपथी (के.जी. कॉन्वेंट स्कूल, सरायपाली), श्री इक्का सर (सेंट विसेंट पेलोटी स्कूल, कुटेला), श्री साइमन राज (कार्मेल इंग्लिश मीडियम स्कूल, खरखरी), श्री भीमेंद्र भास्कर (एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल, अर्जुंडा), श्री दुर्गाचरण नायक (सेंट स्टीफन मॉडल स्कूल, सरायपाली), श्री जितेंद्र कुमार चौहान (श्री राधाकृष्णा पब्लिक स्कूल, बहेरापाली), श्रीमती हिम्मती कुंवर (सिद्धांत पब्लिक स्कूल, बोंदा), श्री प्रमोद कुमार साहू (श्री गोपनाथ विद्या मंदिर, जोगनीपाली) सहित निजी स्कूल संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!