बागबाहरा

बागबाहरा:चंडी मंदिर घुचापाली के पास से दुकान संचालिका की बाइक चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुचापाली स्थित चंडी मंदिर के पास से एक महिला व्यवसायी की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता, जो ग्राम बकमा की निवासी हैं, विगत 10 वर्षों से चंडी मंदिर के पास जनरल स्टोर एवं फैन्सी दुकान का संचालन कर रही हैं तथा वहीं निवास भी करती हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 20 जून 2026 की रात लगभग 10 बजे प्रतिदिन की तरह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 06 एचएफ 0502 को दुकान के सामने हैंडल लॉक कर खड़ा किया था और घर के अंदर सोने चली गई थीं। अगले दिन सुबह लगभग 5 बजे जब वह उठीं, तो देखा कि दुकान के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल गायब थी।
पीड़िता ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। चोरी हुई मोटरसाइकिल का इंजन नंबर HA11F455G11454 तथा चेचिस नंबर MDLHAW43155G06939 बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!