बागबाहरा :बाजार गए, लौटे तो गायब थी एक्टिवा पढ़े पूरी खबर

बागबाहरा। बागबाहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-353 स्थित सब्जी मंडी के पास खड़ी एक स्कूटी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 01 शंकर नगर महासमुंद निवासी, जो सोलर पैनल फिटिंग का कार्य करते हैं, 17 जून 2026 को अपनी पत्नी अंजनी उर्फ अंजली के नाम से पंजीकृत होंडा एक्टिवा 4जी (क्रमांक CG 06 GJ 8037) से ग्राम साल्हेभाठा में आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने एनएच-353 स्थित बागबाहरा सब्जी मंडी के पास स्कूटी खड़ी कर बाजार चले गए।
कुछ देर बाद लौटने पर स्कूटी वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर ने स्कूटी का हैंडल लॉक तोड़कर करीब 20 हजार रुपये कीमत की एक्टिवा चोरी कर ली।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।

































