बागबाहरा

बागबाहरा:धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था युवक धरा गया

बागबाहरा। ग्राम अनवरपुर में रावण दहन के बाद घर लौट रहे ग्रामीणों के बीच उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में धारदार लोहे का हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने लगा। मामले में बागबाहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अनवरपुर निवासी रोहित निषाद 21 अक्टूबर 2026 को गांव में रावण दहन कार्यक्रम के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के गौरा चंवरा के पास शैलेन्द्र ध्रुव पिता देव सिंह ध्रुव कथित तौर पर नशे की हालत में हाथ में धारदार लोहे का हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा था।

स्थिति को देखते हुए रोहित निषाद ने चमन पटेल और उमेश साहू के साथ मिलकर युवक को पकड़ा तथा उसके पास मौजूद हथियार छीन लिया। इसके बाद ग्रामीणों को एकत्रित कर डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम युवक और हथियार को लेकर बागबाहरा थाना पहुंची।

प्रार्थी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र ध्रुव के विरुद्ध प्रथम दृष्टया धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!