बागबाहरा: लोन के नाम पर ठगी


बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में प्राथी प्रकाश कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड क्रं. 15 बागबाहरा जिला- महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है दिनांक 05/04/2024 को समय 11:43 मिनट में मोबाईल नंबर ********** से नंबर ********** पर मिसकल आया उसे देखकर अपने मोबाईन नंबर से समय 11:44 मिनट में कल किया फिर उसने अपना नाम अकाश पाण्डेय कृषि विभाग एवं बीज निगम विभाग में कार्यरत कर्मचारी हुँ रायपुर के ऑफिस में बैठता हूँ बताया, और उसने बोला कि आपके पास ग्राम पंचायत मोंगरापाली सरपंच का मोबाईल नंबर या फिर संसद जी का मोबाईल नंबर मिल सकता है क्या करके पुछा फिर प्राथी बोला नहीं है ऐसे क्या काम था सर बोला फिर उसने प्राथी को बताया कि दिनांक 12/04/2024 को महासमुन्द में सब्सिडी वाले ट्रैक्टर बाँटना है जिसमें संसद जी अपने पहचान वाले है जिसको देना है उसके बारे में बतायेगें और एक मुर्गी फार्म का लोन भी है जिसे हमारे विभाग कृषि एवं बीज निगम विभाग द्वारा देना है उसके बाद पुछा आपके पास जमीन होगा तो आपको लोन दे देगें प्राथी बोला नहीं है घर में है फिर बोलने लगातार बोलने लगा की सर आपको दे देते है 50 प्रतिशत सब्सिडी है वह बहुत जिद किया फिर ठीक है बोला फिर लोन के संबंध में दोनो के बीच लगातार बात हुआ फिर उन्होंने 1 लाख रूपये 50 प्रतिशत सब्सिडी वाले मुर्गी फार्म लोन और ट्रैक्टर लोन के लिए 80000 के लिए मांग किया गया उसके झांसे में आकर दिनांक 05/04/2024 को 20000 रूपये फोन पे के माध्यम से और दिनांक 06/04/2024 को फोन पे के माध्यम से 50000 रूपये तथा इण्डियन ओवरसीज बैंक के अपने खाता क्रमांक 33870********** से RTGS उसके द्वारा दिये गये खाता क्रमांक 1********** IDFC First Bank IFSC IDFB0060521 Champa Branch में प्राथी द्वारा 100000 भेजा गया। कुल 170000 रूपये दिया गया उसके बाद लोन के संबंध में दिनांक 08/04/2024 तक बात होता रहा और प्राथी को बोल रहा था कि और ग्राहक दो करके बोला बोला कि मेरा काम होने और आपसे मिलने के बाद बाकी और ग्राहक देगें। और उन्होंने बोला कि आपका लोन स्थागित हो गया कहकर शाम को 06:25 मिनट में मोबाईल बंद कर दिया उसके बाद उस मोबाईन नंबर पर कल कर करके देखा जो कि अभी तक उसका मोबाईल नंबर बंद बता रहा है इस प्रकार वित्तीय ठगी हुआ है । पुलिस ने420-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























