महासुमंद

महासमुंद:सरेराह तलवार लहराकर मचा रहा था दहशत,  युवक गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के ग्राम बेलसोंडा में तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे की तलवार बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात प्रधान आरक्षक महेंद्र कुमार पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलसोंडा में नांदगांव रोड स्थित देवांगन भवन के सामने एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर हवा में लहरा रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची।
मौके पर एक युवक हाथ में लोहे की तलवार लेकर लहराते हुए लोगों को डराते-धमकाते मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान आकाश पन्द्रे (25 वर्ष), निवासी ग्राम मोंगरा, थाना दुग्गीपार, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 33 इंच लंबी लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग एक हजार रुपये बताई गई है। तलवार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तलवार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!