बसना:जोत-जवारा विसर्जन के बाद विवाद, युवक से मारपीट; जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बसना जिले के ग्राम खरोरा में जोत-जवारा विसर्जन के बाद कार्यक्रम की सामग्री लाने में देरी को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने भांजे पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को गांव में जोत-जवारा विसर्जन के बाद कार्यक्रम की सामग्री लाने के लिए वह वाहन लेने अपने घर आया था। उस समय घर पर उसकी बड़ी बहन कीर्ति मंडावी, बहन प्रीति मंडावी और जीजा अजीत मंडावी मौजूद थे। इसी दौरान कार्यक्रम की सामग्री लाने में देरी होने पर राजेश मंडावी ने उसे सामान लाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उसके जीजा राजेश मंडावी के साथ विवाद होने लगा।
आरोप है कि इसी दौरान उसका भांजा सुजान मंडावी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे पीड़ित के सीने, गले और सिर में चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।































