बसना
सांकरा: यूवक ने लोहारीन डोंगरी में फांसी लगाकर दी जान

सांकरा (काकाखबरीलाल).थाना अंतर्गत ग्राम लोहारीन डोंगरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई की दरमियानी रात शोभाराम बरिहा पिता श्यामलाल 32 वर्ष निवासी ग्राम लोहारीन डोंगरी ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मृतक के भाई लोकनाथ बरिहा ने थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
AD#1



























