बसना

बसना:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

बसना। बसना से बिलाईगढ़ मार्ग पर ग्राम गोडमर्रा टुकड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जितेन्द्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भीखापाली निवासी जितेन्द्र साहू 8 अक्टूबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06HA4878 से निजी काम से बसना जाने के लिए निकला था। इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे ग्राम गोडमर्रा टुकड़ा के पास कार क्रमांक CG08K2120 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से जितेन्द्र सड़क पर गिर गया, जिससे उसके कंधे, कमर, चेहरे और सीने में चोटें आईं। हादसे में उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों रवि भोई, जुगलेश एवं मिथलेश साव ने कार चालक की लापरवाही से दुर्घटना होना बताया। घायल के भाई ने 11 अक्टूबर को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!