बसना:गांव में चोरों का आतंक, खेत के बोर से केबल वायर पार

बसना। ग्राम सीतापुर में अज्ञात चोरों द्वारा खेत में लगे बोर का केबल वायर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी हुए केबल वायर की कीमत करीब 5400 रुपये बताई गई है। पीड़ित किसान की शिकायत पर बसना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सीतापुर निवासी प्रीतेश प्रधान पिता जीवर्धन प्रधान खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने अपने खेत में सिंचाई के लिए 3 एचपी का बोर लगवाया है। दिनांक 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अज्ञात चोर उनके खेत में लगे बोर के करीब 60 मीटर केबल वायर को चोरी कर ले गए। किसान को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने थाना बसना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।





























