बसना

बसना:सुशासन तिहार में आवेदनों का त्वरित निराकरण, 53 हितग्राहियों को मिली शौचालय स्वीकृति

बसना। जिले के जनपद पंचायत बसना क्षेत्र में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा समयबद्ध और संवेदनशील कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना श्री पीयूष सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए सुशासन तिहार में कुल 460 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से जांच उपरांत 53 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जबकि शेष आवेदनों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया जारी है ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके।
इसी प्रकार राशन कार्ड संबंधी सेवाओं के लिए कुल 332 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें नवीन राशन कार्ड के लिए 91, नाम जोड़ने के लिए 128, नाम सुधार के लिए 23, एपीएल से बीपीएल श्रेणी में परिवर्तन के लिए 36 तथा केवाईसी संबंधी समस्याओं के लिए 12 आवेदन शामिल हैं।
बसना विकासखंड के हितग्राहियों ने शौचालय स्वीकृति एवं राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रशासन ने बताया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ जारी है। साथ ही संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा हितग्राहियों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी भी दी जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!