बसना

बसना:घर में घुसकर परिवार से मारपीट, JCB से गैरेज में तोड़फोड़ का आरोप जानिए मामला

बसना। नगर के वार्ड क्रमांक 5 में आधी रात घर में घुसकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करने तथा JCB मशीन से गैरेज में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सरिता साहू की शिकायत पर बसना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। पीड़िता का आरोप है कि अशोक कुमार साहू, सौरभ साहू, सुनील कुमार साहू और अर्जुन चौहान सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने कथित रूप से घर का दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान सरिता साहू और कादम्बिनी नायक को बाल पकड़कर घसीटा गया तथा उनके कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने JCB मशीन से कुचलने का प्रयास किया और उनके गैरेज में भी JCB चलाकर वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़िता ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। मामले में बसना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!