बसना

संबल फिजियोथेरेपी सेंटर में कंधे के दर्द (Frozen Shoulder) का आधुनिक और प्रभावी इलाज उपलब्ध

 

बसना : महासमुंद जिले के बसना स्थित संबल फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर) में कंधे के दर्द और जाम होने (Frozen Shoulder) की समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं. केंद्र के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. देवेंद्र पटेल (BPT) और डॉ. अंजलि देवांगन (BPT) का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को स्वस्थ रखना और दर्द-मुक्त कंधे के लिए सही इलाज उपलब्ध कराना है.

कंधे के दर्द के मुख्य कारण:

  • बार-बार गलत पोजीशन में रहना या भारी काम करना.
  • चोट लगना या गिरना.
  • हड्डी में कैल्सीफिकेशन.
  • मांसपेशियों में जकड़न.
  • डायबिटीज, थायरॉइड आदि बीमारियाँ.
  • उम्र बढ़ने के साथ होने वाले प्राकृतिक बदलाव.

प्रमुख लक्षण:

  • कंधे में लगातार दर्द रहना.
  • हाथ ऊपर उठाने में परेशानी होना.
  • कंधा जाम होना.
  • रात में दर्द का बढ़ना.
  • कपड़े पहनाने या नहाने में दिक्कत होना.
  • हाथ में कमजोरी महसूस होना.

किसे होती है यह समस्या अधिक?

  • 40-60 वर्ष की आयु के लोगों में यह समस्या ज्यादा होती है.
  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाई जाती है.
  • डायबिटीज के मरीजों में इसकी संभावना अधिक होती है.
  • कंधे की चोट के बाद.
  • लंबे समय तक हाथ की कम गतिविधि रहने पर.

फिजियोथेरेपी से मिलने वाली राहत और लाभ:

  • केंद्र में मैनुअल थेरेपी, एक्सरसाइज थेरेपी, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, TENS/IFT (दर्द से राहत), हीट थेरेपी और पोस्चर सुधार जैसी तकनीकें अपनाई जाती हैं.
  • इसके अलावा मोबिलिटी एक्सरसाइज, मांसपेशी स्ट्रेचिंग, इलेक्ट्रोथेरेपी, स्प्लिंट/सपोर्ट और ADL ट्रेनिंग दी जाती है.
  • फिजियोथेरेपी से दर्द में कमी आती है और कंधे की गतिशीलता में सुधार होता है.
  • इससे दैनिक कार्यों में आसानी होती है, दवाओं पर निर्भरता कम होती है तथा मरीज की रिकवरी तेज और सुरक्षित तरीके से होती है.

संपर्क और पता:

इच्छुक मरीज या उनके परिजन अधिक जानकारी के लिए पुराना अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना, महासमुंद (छ.ग.) स्थित केंद्र पर आ सकते हैं. इसके अलावा हेल्पलाइन नंबरों 84618-11000, 77730-86100, 80872-72710 पर संपर्क किया जा सकता है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!