भंवरपुर

भंवरपुर:नाचा देखने गए युवक के गले में चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी जानिए मामला

भंवरपुर। ग्राम बड़े साजापाली में नाचा देखने गए 18 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और गले में चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर चौकी भंवरपुर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदा नवागांव निवासी मनीष साहू (18 वर्ष) कक्षा 11वीं का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्तों भारत साहू, मयंक साहू, नूतन यादव और आशीष साहू के साथ पैदल ग्राम बड़े साजापाली में नाचा देखने गया था। रात करीब 9 बजे वहां पहुंचने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर मोबाइल देख रहा था।
इसी दौरान उसके गांव का कान्हा बाघ अपने साथी शुभम दास मानिकपुरी और राम दास मानिकपुरी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि कान्हा बाघ ने मनीष का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए तालाब के पास ले गया। वहां रोशन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे जान से खत्म करने की धमकी देते हुए गले में चाकू अड़ा दिया। इसके बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से डरे युवक ने शुरुआत में परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में परिजनों से चर्चा करने के बाद उसने पुलिस चौकी भंवरपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कान्हा बाघ, शुभम दास मानिकपुरी और राम दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!