भंवरपुर

भंवरपुर में आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना की बैठक संपन्न, प्रथम आगमन पर समाज के गौरवों का भव्य सम्मान

भंवरपुर। आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना की महत्वपूर्ण बैठक भंवरपुर में उत्साह, गरिमा एवं सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का प्रमुख आकर्षण समाज के गौरव देवराज सोम, महेन्द्र जगत (CG Police) एवं शशि सिदार (CISF) के प्रथम आगमन पर उनका पारंपरिक जोहार, पुष्पहार एवं सम्मान-पत्र के साथ भव्य एवं आत्मीय सम्मान रहा। उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अतिथियों का अभिनंदन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

बैठक में संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता, युवाओं की सक्रिय भूमिका तथा आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करना केवल उनका अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। ऐसे आयोजन समाज में आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना एवं संगठनात्मक शक्ति को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मनोज सिदार, नीलमणि जगत, देव ठाकुर, राजेन्द्र सिदार, टिकेश्वर मरकाम, खिलेश बरिहा, प्रकाश पारेश्वर, जय कुमार, जीवन मराई, अर्जुन सिंह नेताम, अमृत सिदार, देव सिदार, विकास कुमार, भूपेन्द्र, पूनम सिदार, दिव्या नागेश, सरिता पोर्ते, दिव्या सिदार, भूमिका सिदार, सरिता जगत, खुशी जगत, मानसी जगत, हीना, बसंती सिदार एवं रानी जगत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित एवं मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

जय जोहार!
जय आदिवासी समाज!

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!