छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर गढ़फुलझर में चला स्वच्छता अभियान : बाबा बिसासहे कुल कोलता समाज, रायपुर संभाग की कुल कार्यकारिणी सभा एवं युवा प्रकोष्ठ की संयुक्त पहल

काकाखबरीलाल@बसना। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बाबा बिसासहे कुल कोलता समाज, रायपुर संभाग की कुल कार्यकारिणी सभा एवं युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र श्री रामेश्वर रामचंडी मंदिर, गढ़फुलझर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर, भोजनालय स्थल एवं गौरव पथ की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। समाज के पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ, मंदिर समिति एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में कुल कार्यकारिणी सभा के अध्यक्ष श्री गिरधारी साहू एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री राजेश प्रधान के नेतृत्व में समाजजनों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:
कुल कार्यकारिणी सभा से: प्रवीण भोई (उपाध्यक्ष), सुवरधन प्रधान, किशोर कुमार भोई, राधेश्याम प्रधान, संजय भोई,रामधारी पात्र, निर्मल प्रधान, रामलाल साहू, सत्यानंद प्रधान, बसंत बेहरा एवं संजय प्रधान।
मंदिर समिति से: अध्यक्ष चंद्रकांत भोई, कुबेर प्रधान, जय कृष्ण भोई, दयासागर भोई, श्याम प्रधान, नरेंद्र भोई एवं हरेश भोई।
महिला प्रकोष्ठ से: अध्यक्ष त्रिवेणी बढ़ाई, तनुजा साहू, विश्वांजलि प्रधान, प्रतिभा प्रधान एवं रेणुबाला प्रधान।
युवा प्रकोष्ठ से: सचिव विनय प्रधान, हीरालाल प्रधान, हेमंत प्रधान, देवराज बारीक, मुरारी प्रधान, रोशन प्रधान, कविराज साहू, प्रमोद प्रधान, सुब्रत प्रधान, विक्रांत साहू, दीनू साहू, रिंकू प्रधान, परीक्षित स्वाईं, तनुज प्रधान, प्रेमानंद भोई, अजय प्रधान, विवेक बेहरा, प्रकाश प्रधान, प्रयल साहू, शंभू, संजय, दुर्वासा साहू, सुनील भोई, लक्ष्मीचरण प्रधान, जयंत साहू एवं ऋतिक साहू सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर समाजजनों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
समाज की इस संयुक्त पहल ने सामाजिक एकता, सामूहिक श्रमदान, युवा शक्ति एवं महिला सहभागिता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी लोगों से अपील की गई कि वे अपने गांव, समाज, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में निरंतर योगदान दें।
संदेश:
“स्वच्छ मंदिर – सुंदर परिसर, स्वच्छ समाज – विकसित छत्तीसगढ़।”
बाबा बिसासहे कुल कोलता समाज, रायपुर संभाग
कुल कार्यकारिणी सभा एवं युवा प्रकोष्ठ































