सारंगढ

दीवार में बने छेद से घुसे चोर, राइस मिल से  लाखों का सामान पार

सलिहा। ग्राम बरपानी स्थित जे.बी. राइस मिल में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मशीनों में लगे करीब 300 मीटर केबल वायर और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर पार कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोईरडीह निवासी अशोक अग्रवाल की बरपानी में जे.बी. राइस मिल संचालित है, जो पिछले एक माह से बंद है। मिल की समय-समय पर वे और उनके भाई देखरेख करते हैं। 22 अक्टूबर को अशोक अग्रवाल मिल में साफ-सफाई और देखरेख के लिए पहुंचे थे। इसके बाद 27 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे दोबारा मिल पहुंचे तो मशीनों में लगे केबल वायर गायब मिले। साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोरी हो चुका था।
प्रार्थी के अनुसार अज्ञात चोर संभवतः भूसी निकालने के लिए दीवार में बनाए गए छेद से मिल के अंदर घुसे और मशीनों में लगे केबल वायर काटकर चोरी कर ले गए। चोरी गए करीब 300 मीटर केबल वायर की कीमत लगभग 3 लाख रुपये तथा डीवीआर की कीमत 20 हजार रुपये आंकी गई है।
घटना के संबंध में अशोक अग्रवाल ने 28 अक्टूबर को थाना सलिहा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!