सारंगढ

चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

कोसीर।ग्राम भदरा निवासी किसान राजेश महिलाने की मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश महिलाने ने थाना कोसीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KA 9871, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, 12-13 जून 2026 की दरमियानी रात घर के सामने गली में खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
राजेश ने बताया कि अगले दिन मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उन्हें लगा कि परिवार का कोई सदस्य वाहन लेकर गया होगा। बाद में कई दिनों तक खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का पता नहीं चला। 15 जून को जानकारी लेने पर पता चला कि उनकी मोटरसाइकिल थाना सरसीवां में बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन की चोरी रायकोना निवासी भुनेश्वर टंडन, दीपक निराला, हेमलाल यादव, मुकेश कुर्रे, सोम साहू एवं सागर खुटे द्वारा की गई थी।
प्रार्थी के लिखित आवेदन एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना कोसीर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!