सारंगढ
सरसीवा:घर के सामने खड़ी पल्सर बाइक चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सरसीवा। ग्राम दुरुग निवासी हरिश महिलांग की मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश महिलांग ग्राम दुरुग चौकी बेलादुला थाना सरसीवा में रहते हैं और खेती-किसानी का कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि 22 मई 2026 की रात अपनी बजाज पल्सर काले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 AE 6075 को घर के सामने खड़ी की थी। रात करीब 02:00 बजे से 04:00 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने वाहन चोरी कर लिया।
चोरी गई बाइक की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर सरसीवा पुलिस ने धारा 303(2)-BNS के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोर की तलाश में जुटी हुई है।
AD#1





























