सोते समय तकिए के पास रखा मोबाइल गायब जानिए मामला

सरिया । थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदा में मेहमान के रूप में ठहरी महिला का मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ममता सिदार निवासी बिलाईगढ़ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार ममता सिदार 5 सितंबर को अपनी रिश्तेदार उर्मिला सिदार के घर बोंदा मेहमान के रूप में पहुंची थीं। 8 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद वह परछी में सो गईं और अपना रेडमी ए-2 मोबाइल तकिए के पास रख दिया। 9 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे उठने पर मोबाइल बिस्तर पर नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चला।
पीड़िता ने मोबाइल की कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई है। उसके अनुसार रात 9:30 बजे से सुबह 4 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी रिश्तेदारों व ग्रामीणों को देने के बाद सरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 215/2026, धारा 331(2), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





























