सारंगढ

सारंगढ: ड्रम में रखे अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ (काकाखबरीलाल).सरसीवा पुलिस द्वारा अवैध गांजा के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सरसींवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पेन्ड्रावन का सुन्दर देवांगन अपने घर के दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतू रखा है की सूचना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल एवं उप पुलिस अधीक्षक मनीष कुंवर को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर मुखबिर सूचना तस्दीक रेड कार्रवाई हेतु थाना से हमाराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम पेन्ड्रावन सुंदर देवांगन के घर रेड किया।

जहां से विधिवत एनडीपीएस के संपूर्ण प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर आरोपी सुंदर देवांगन (48) के कब्जे से एक सिल्वर ड्रम में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 700 ग्राम कीमती करीब 20 हजार को बरामद एवं जब्ती कार्रवाई कर विधिवत मौके पर ही 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!