सारंगढ

तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 18 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

सारंगढ़। सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुधरी के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक में सवार 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पवन स्वर्णकार पिता शांतिलाल स्वर्णकार (18 वर्ष 6 माह), निवासी वार्ड क्रमांक 11 बरपाली सारंगढ़, अपने साथी गज्जू यादव (17 वर्ष) के साथ 24 अक्टूबर 2026 को मजदूरी का पैसा लेने के लिए मोटरसाइकिल से केड़ार गया था। वहां से वापस लौटते समय पवन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BL 3614 चला रहा था और गज्जू पीछे बैठा था।

दोपहर करीब 3:45 बजे दोनों ग्राम कुधरी के पास श्री श्याम फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे के नजदीक पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AR 1603 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए विपरीत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पवन के सिर के पीछे गंभीर चोट आई, जबकि गज्जू यादव भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल सारंगढ़ ले जाया गया, जहां पवन को चिकित्सकों ने मृत अवस्था में लाया जाना बताया।

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। जांच में दुर्घटना के लिए दूसरी मोटरसाइकिल के चालक की लापरवाही सामने आने पर थाना सारंगढ़ में आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!