महासुमंद

महासमुंद:नोटरी कराने पहुंचा युवक, तहसील परिसर से बाइक पार जानिए क्या है मामला

महासमुंद। तहसील कार्यालय परिसर में खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले में आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी निवासी युवक ने 30 अक्टूबर को महासमुंद थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अमेठी के वार्ड क्रमांक 01 शीतला पारा निवासी यमन खाण्डे 27 अक्टूबर 2026 को छात्रवृत्ति फार्म में नोटरी कराने के लिए महासमुंद आया था। उसने अपने बड़े भाई के नाम से पंजीकृत हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MU 4374 को तहसील कार्यालय परिसर में खड़ा किया और आवश्यक काम से कार्यालय के अंदर चला गया। दोपहर करीब 1:10 बजे वापस लौटने पर बाइक निर्धारित स्थान से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।
चोरी गई पुरानी बाइक की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर वाहन मालिक ने 30 अक्टूबर को महासमुंद थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!