महासुमंद

तेदुकोना:पोल्ट्री फार्म में खड़े ट्रैक्टरों को चोरों ने बनाया निशाना

 

महासमुंद। जिले के तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम कौंसरा में अज्ञात चोरों ने पोल्ट्री फार्म में खड़े दो ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी कर ली। चोरी गई दोनों बैटरियों की कुल कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कौंसरा निवासी एक किसान खेती-किसानी के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 E 3516 का उपयोग करता है। वहीं, उसके भतीजे नारायण साहू के पास सोनालिका ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 HA 9307 है। खेती का काम पूरा होने के बाद दोनों ट्रैक्टरों को नारायण साहू के पोल्ट्री फार्म में खड़ा किया जाता था।

21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे कृषि कार्य समाप्त करने के बाद दोनों ट्रैक्टर पोल्ट्री फार्म में खड़े किए गए थे। अगले दिन 22 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे जब किसान फार्म पहुंचा, तो दोनों ट्रैक्टरों में लगी बैटरियां गायब मिलीं। अज्ञात चोर रात के दौरान दोनों बैटरियां निकालकर ले गए थे।

किसान के अनुसार, चोरी हुई उसकी लाल रंग की एक्साइड बैटरी की कीमत करीब 8 हजार रुपये तथा उसके भतीजे की काले-सफेद रंग की एक्साइड बैटरी की कीमत भी करीब 8 हजार रुपये है। दोनों बैटरियों की कुल कीमत 16 हजार रुपये आंकी गई है।

घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों और गांव के बिसाहू साहू, शंकर साहू, कीर्तन बघेल एवं तुलाराम साहू को दी गई। इसके बाद आसपास के किसानों और बैटरी दुकानदारों से भी पूछताछ की गई, लेकिन बैटरियों का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 29 अक्टूबर 2026 को किसान ने ग्रामीणों के साथ तेन्दूकोना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!