महासुमंद

महासमुंद:सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, जिलेभर में ध्वजारोहण कर मनाया गया प्रथम दिवस

महासमुंद। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के जिला कार्यालय महासमुंद सहित जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय महासमुंद अंतर्गत आने वाली 159 सहकारी समितियों के अध्यक्षों, समिति प्रभारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कर सहकारिता सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सहकारिता आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके माध्यम से ग्रामीण एवं कृषक विकास में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
इसके साथ ही जिले के 16 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसरों में भी बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राहकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता के सिद्धांतों, उद्देश्यों एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई तथा सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न जागरूकता एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!