महासुमंद

महासमुंद:अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। ग्राम परसदा के पुल के पास नवनिर्मित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेमकुमार यादव (44 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 14 तुमगांव, 30 मई 2026 को अपने बड़े भाई छन्नु यादव को मोटरसाइकिल क्रमांक CG-06-B-4211 से ग्राम बेमचा छोड़ने गया था। वहां से वापस अपने घर तुमगांव लौटते समय शाम करीब 5 से 6 बजे ग्राम परसदा स्थित पुल के पास नवनिर्मित पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में हेमकुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए सोहम हॉस्पिटल महासमुंद में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 3 जून 2026 को सुबह 7:11 बजे उसकी मौत हो गई।
थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में दर्ज मर्ग क्रमांक 87/2026 की जांच महिला प्रधान आरक्षक द्वारा की गई। जांच में अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से दुर्घटना होना पाए जाने पर उसके खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!