पिथौरा
पिथौरा :हॉस्पिटल रोड पर चोरों का आतंक, दुकान का शटर तोड़कर की चोरी जानिए डिटेल्स

पिथौरा। नगर के वार्ड नंबर 11 हॉस्पिटल रोड स्थित सालासर बालाजी इंटरप्राइजेज दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 5 नवंबर की रात 8 बजे से 6 नवंबर की सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक शुभम अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 11 हॉस्पिटल रोड पिथौरा ने थाना पिथौरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे सिगरेट, बिस्किट, ड्राईफ्रूट सहित चिल्हर रकम चोरी कर ली। चोरी गए सामान एवं नकदी की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
दुकानदार को घटना की जानकारी होने पर उसने थाना पिथौरा पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
AD#1




























