बसना

सिघोडा : कंटेनर ट्रक ने सोलर स्ट्रीट लाइट पोल को मारी टक्कर, पोल क्षतिग्रस्त जानिए पुरी डिटेल्स

सिघोडा। सिंघनपुर चौक में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे लगे सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट के पोल को टक्कर मारकर गिरा दिया। हादसे में स्ट्रीट लाइट का पोल क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने या चोट लगने की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम राफेल निवासी एवं छुईपाली टोल प्लाजा में पेट्रोलिंग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत कर्मचारी 4 नवंबर 2026 को अपने सहकर्मी सोमनाथ भोई के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 4:50 बजे जब वे सिंघनपुर चौक पहुंचे, तो देखा कि कंटेनर ट्रक क्रमांक OD11Y9988 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए चौक में लगे सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट के पोल को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे पोल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की रिपोर्ट पेट्रोलिंग सुपरवाइजर द्वारा थाना सिंघोड़ा में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!