सिंघोड़ा :पंचायत बुलाने की बात पर युवक से मारपीट जानिए डिटेल्स

सिघोडा:पैकिन में पंचायत बुलाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पैकिन निवासी अजीत चौहान (42 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता है। उसका आरोप है कि गांव की फूलकुमारी चौहान द्वारा उसके और उसकी चाची के संबंधों को लेकर गांव में गलत बातें कही जा रही थीं तथा अश्लील गाली-गलौज की जा रही थी। इस मामले को लेकर 25 अक्टूबर 2026 को गांव में पंचायत बैठक बुलाई गई थी। बैठक में गांव के उपसरपंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
अजीत के मुताबिक, बैठक समाप्त होने के बाद वह रात करीब 9 बजे अपने घर पहुंचा ही था, तभी माधुरी चौहान और फूलकुमारी चौहान ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही पंचायत बुलाने की बात कहते हुए उसे मारने के लिए उकसाया। इसके बाद कलपराम चौहान, विद्याधर चौहान, अनुज चौहान, माधुरी चौहान, प्रमिला चौहान, फूलकुमारी चौहान, तन्मय चौहान और आकाश चौहान ने एकजुट होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की।
मारपीट में अजीत के पीठ, सीने, चेहरे और सिर पर चोटें आईं। घटना के दौरान गोविंद छत्रे, योगेश्वर छत्रे और सूर्यकांत टांडी ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।































