सरायपाली

सरायपाली:जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा पर डंडे से किया हमला, सिर में आई चोट

सरायपाली। ग्राम केन्दुढार में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया, जिससे चाचा के सिर में चोट आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केन्दुढार निवासी एक व्यक्ति 3 नवंबर 2026 की रात करीब 8:15 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में था। इसी दौरान उसका भतीजा फिरोज बरिहा घर के सामने गली में पहुंचा और जमीन संबंधी पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आवाज सुनकर चाचा घर से बाहर निकले और गाली देने का कारण पूछा। इस पर आरोपी ने जमीन बंटवारे में अधिक हिस्सा लेने की बात कहते हुए विवाद बढ़ा दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे डंडे से चाचा के सिर पर वार कर दिया। हमले में चाचा के सिर में चोट आई।
घटना के दौरान सुरेश बरिहा एवं राजेश बरिहा मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सरायपाली पुलिस ने आरोपी फिरोज बरिहा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!