सरायपाली

सरायपाली:घर से बिना बताए लापता हुई यूवती थाने में गुमशुदगी दर्ज

सरायपाली। थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम जंगलबेड़ा से 19 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति भोई पिता भगवानों भोई, उम्र 19 वर्ष 9 माह, निवासी ग्राम जंगलबेड़ा, 31 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई।
परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद युवती के पिता भगवानों भोई (48 वर्ष) अपने परिचित के साथ थाना सरायपाली पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार लापता युवती का हुलिया रंग गोरा, चेहरा अंडाकार, कद लगभग 5 फीट 1 इंच, बाल काले एवं शरीर सामान्य है। घटना के समय उसने पीले रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। युवती कक्षा 12वीं तक शिक्षित है तथा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उड़िया भाषा बोलती है।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 87/2026 के तहत जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती के ठिकाने एवं सुरक्षा की जानकारी नहीं मिलने तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे ले जाने की आशंका को देखते हुए धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!