सरायपाली:बिछिया मेला देखने गई यूवती लापता जानिए मामला

सरायपाली। ग्राम बुधुडोंगर निवासी युवती बिछिया मेला देखने के दौरान लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चलने पर सरायपाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बुधुडोंगर निवासी नत्थू राम पटेल की पुत्री 25 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे अपने भाई चन्द्रध्वज एवं भाभी डिग्रीमोती के साथ ग्राम बिछिया में मेला देखने गई थी। इसी दौरान वह मेले से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
लापता युवती का हुलिया इस प्रकार है- रंग गोरा, चेहरा अंडाकार, कद लगभग 4 फीट 5 इंच, बाल काले एवं शरीर सामान्य है। घटना के समय उसने काले रंग का सलवार सूट एवं काले रंग की लेगिंग पहन रखी थी। युवती की नाक पर तिल का निशान है। वह कक्षा 12वीं तक शिक्षित है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
परिजन नत्थू राम पटेल की रिपोर्ट पर सरायपाली पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 85/2026 दर्ज कर युवती की पतासाजी शुरू कर दी है।































