महासुमंद

महासमुंद:दो ट्रकों की भिड़ंत, दोनों चालक घायल

महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा के साराडीह मोड़ स्थित मारुति शोरूम के सामने नेशनल हाईवे-353 पर 28 अक्टूबर की सुबह दो भारी वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक चालक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल महासमुंद से रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 कुर्मीपारा बेलसोंडा निवासी ट्रांसपोर्टर को 28 अक्टूबर की सुबह करीब 4:48 बजे उनके अन्य ट्रक के चालक अरुण वैष्णव ने फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। बताया गया कि उनके मामा के बेटे जय कुमार चंद्राकर के नाम से पंजीकृत ट्रक क्रमांक CG06 HA 9003, जिसे राकेश विश्वकर्मा चला रहा था, का हाईवा क्रमांक CG04 PY 9159 से एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार, हाईवा चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गलत दिशा में चला गया और सामने से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। ट्रक चालक राकेश विश्वकर्मा के सिर, छाती और हाथ में चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायल चालकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। राकेश विश्वकर्मा को जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना के समय पुष्कर चंद्राकर एवं बेलसोंडा निवासी बेनीराम देवदास भी मौके पर मौजूद थे। मामले में ट्रक मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!