तेदुकोना: खेत में लगे सोलर पंप ले उड़े चोर

तेदुकोना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत सोलर पंप चोरी का मामला दर्ज किया गया है।कार्तिकराम ने पुलिस को बताया कि वह निवासी ग्राम बुंदेली ब्लाक पिथौरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है स्वयं के खेत में प्रधान मंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर उर्जा वर्ष 2021 में स्थापित किया गया था जिसमें से 3hp मोटर (सोलर पंप) को दिनांक 02/04/26 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है चोरी हुई मोटर की अनुमानित कीमत लगभग 5000/- है खेत का स्थान पिथौरा मार्ग पर नदिया के आगे पुल के पास स्थित है जहां उक्त सोलर पम्प सिचाई हेतु स्थापित है दिनांक 03/04/26 की सुबह लगभग 06.30 बजे जब मै खेत पहुंचा तो देखा कि मोटर को निकाल लिया गया है तथा पाईप वही पडा हुआ है और मोटर गायब है आसपास के लोगों से पुछताछ की किन्तु चोरी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नही हो सकी इस घटना से काफी आर्थिक क्षति हुई है तथा कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























