महासमुंद: गाली गलौज कर मारपीट

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।दुलारी ने पुलिस को बताई कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी परसकोल रोड महासमुंद में रहती है । कक्षा 08वीं तक पढाई की है । मजदुरी का काम करती है । दिनांक 03.04.2026 को रात्रि खाना खाकर घर में सो रही थी । कि रात्री करीब 10.23 बजे घर के दरवाजा को कोई जोर से मारा तब बाहर जाकर देखी तो पडोसी जो बांए बाजू में रहता है वहीं पर खडा था जिसे पुछी की दरवाजा क्यों मारे हो तो वह मेरे घर क्यों आई थी कहकर वाद विवाद करने लगा जिसे तुम्हारे घर नहीं गई थी बोली उतने में ही उपर रूम में रहने वाला सनी साहू वहां पर आ गया और वो अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा और सनी साहू किसी चीज से पीछे सिर में मार दिया जिससे सिर में चोंट लगकर खुन निकला है । फिर अपने भाई पेमेन्द्र सोनी के घर चली गई और घटना के संबंध में उसे बताई । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























