सरायपाली: डंडे राड़ से मारपीट मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे राड़ से मारपीट का मामला सामने आया है।रविन्द्र किशोर कानूनगो ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उडियापारा वार्ड क्र. 12 सरायपाली जिला महासमुंद रहने वाला है दिनांक 04.04.2026 को वह पडित होटल में चाय पीने बैठा था उसी समय पता चला कि हो हल्ला से लड़के को कमलेश कानूनगो को कुछ लडके गाली गलौच कर डंडा तथा राड अन्य सामान से मारपीट किया गया है जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली जाकर देखा तो लडका मरण अवस्था हालत पर इलाज के लिये स्ट्रेचर में लेकर भर्ती किया गया था जिस अवस्था में प्राण जाने की पूर्ण संभावना बना हुआ है तथा डॉ. के द्वारा जिला अस्पताल महासमुंद रिफर किया गया है अंदरूनी चोट आया है इस प्रकार बताया गया है मारपीट करने वाले का नाम प्रस्तुत किया गया तथा जान से मारने के इरादा से हमला किया गया है दीपक सिंह आर्यन पटनायक बबलू यादव अन्य साथी के साथ किया गया है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।





























